खाद्यान्न महंगाई दर 16.81 फीसदी हुई
गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक अब भी कुछ आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। 52 सप्ताह पहले की अवधि की तुलना में इस अवधि में आलू 49.31 फीसदी, दाल 47.9 फीसदी और प्याज 15.26 फीसदी महंगा है।
थोक मूल्य सूचकांक के बारे में जारी सीमित आंकड़ों के मुताबिक प्राथमिक वस्तुओं की कीमतों में 13.93 फीसदी जबकि ईंधन की कीमतों में 6.34 फीसदी की तेजी आई।
52 सप्ताह पूर्व की तुलना में निम्मलिखित वस्तुओं में तेजी देखी गई :
आलू : 49.31 फीसदी
दाल : 47.9 फीसदी
प्याज : 15.26 फीसदी
अनाज : 14.77 फीसदी
चावल : 12.64 फीसदी
दूध : 13.95 फीसदी
गेहूं : 14.47 फीसदी
सब्जी : 7.95 फीसदी
फल : 3.73 फीसदी
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications