हेडली, राणा के खिलाफ अगले सप्ताह होगा आरोप निर्धारण
इलिनॉय की जिला अदालत में दोनों संदिग्धों के खिलाफ पहले गुरुवार को आरोप निर्धारित होने थे लेकिन अब 25 जनवरी को राणा के खिलाफ तथा 27 जनवरी को हेडली के खिलाफ आरोप निर्धारित किए जाएंगे। यह जानकारी अमेरिकी एटार्नी के कार्यालय के प्रवक्ता ने दी।
प्रवक्ता ने बताया कि राणा की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होनी थी लेकिन यह सुनवाई रद्द की दी गई है और अगली तारीख अब तक तय नहीं की गई है।
संघीय ग्रांड जूरी ने गत 14 जनवरी को हेडली और राणा पर मुंबई आतंकी हमलों तथा डेनमार्क के अखबार के कोपेनहेगन स्थित कार्यालय पर हमले की साजिश रचने में शामिल होने का आरोप लगाया था।
आरोप पत्र के अनुसार मुंबई में निशाना बनाए जाने वाले स्थलों का जायजा लेने के आरोपी हेडली ने 15 फरवरी 2006 को फिलाडेल्फिया में अपना दाउद गिलानी रख लिया था ताकि वह भारत में एक ऐसे अमेरिकी के रूप में दाखिल हो सके जो न तो मुस्लिम है और न ही पाकिस्तानी।
आतंकवादी संगठन हरकत-उल जिहाद इस्लामी (हूजी)के कथित सरगना इलियास कश्मीरी को भी आरोपी बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications