आईपीएल के फैसले में सरकार शामिल नहीं : विदेश मंत्री
कृष्णा ने गुरुवार को नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि आईपीएल की नीलामी से सरकार का कोई वास्ता नहीं है। पाकिस्तान के संसदीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा भारत की प्रस्तावित यात्रा रद्द किए जाने के संदर्भ में विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तानी पक्ष को कोई टिप्पणी करने से पहले एक स्पष्ट लकीर खींचनी चाहिए।
आईपीएल की नीलामी में शामिल पाकिस्तान के किसी भी खिलाड़ी की बोली न लगने पर पाकिस्तान में विपक्षी दलों के सांसदों ने नाराजगी जताई थी। पाक नेशनल एसेंबली की स्पीकर फहमीदा मिर्जा ने बुधवार को कहा कि आईपीएल में उनके देश के खिलाड़ियों को न खेलने देने की 'सुनियोजित साजिश' रची गई थी।
पाकिस्तान में यह मामला काफी तूल पकड़ चुका है। विपक्षी दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के नेता निसार अली खान ने मांग की है कि पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों के दिखाए जाने पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications