महंगाई पर भाजपा नेता पीएम से मिले

Advani, Manmohan
नई दिल्ली। महंगाई के बोझ तले दबती जा रही जनता की परेशानियों को केंद्र सरकार तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्‍व लाल कृष्‍ण आडवाणी ने किया।

भाजपा के अध्‍यक्ष नितिन गडकरी, वरिष्‍ठ नेता अरुण जेटली और सुषमा स्‍वराज भी प्रतिनिधि मंडल में शामिल थीं। वार्ता के बाद आडवाणी ने कहा कि बढ़ती महंगाई से सबसे ज्‍यादा मध्‍यम वर्गीय लोग प्रभावित हैं। सरकार को इसका जल्‍द ही हल निकालना चाहिए।

भाजपा का आंदोलन 31 को

उधर भाजपा ने महंगाई के खिलाफ पूरे देश में जिला स्तर पर आन्दोलन करने का फैसला किया है। इसके अंतर्गत 31जनवरी को पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जिला स्तर पर आन्दोलन करेंगे तथा उपवास रह कर मानव दीवार बनाएंगे।

आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रहे भाजपा के उपाध्‍यक्ष मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने कहा कि भाजपा कीमतों के बढ़ने को महंगाई घोटाला मानती है। यह एक सोची समझी साजिश है। उन्होंने कहा कि देश से चीनी का निर्यात 12 रुपया प्रति किलो किया गया जबकि उसके तीन महीने बाद 37 रुपए किलो आयात किया गया।

नकवी का कहना है कि कम से कम चीनी की कीमतों में वृद्धि का तो यही एक कारण दिखाई देता है। केन्द्र सरकार को यह अच्छी तरह मालूम था कि देश में चीनी की कमी होने वाली है, उसके बावजूद निर्यात की अनुमति दे दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+