राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की बदल सकती हैं जिम्मेदारियां
एनएसए की जिम्मेदारियों में यह बदलाव केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम द्वारा पिछले माह आंतरिक सुरक्षा के बारे में तैयार किए गए नए ढांचे के बाद होने वाला है। इस नए ढांचे में गृह मंत्री ने आंतरिक सुरक्षा के मामले में स्वयं को 'जार' की भूमिका में चुना है।
वरिष्ठ नौकरशाहों ने आईएएनएस से कहा कि इस पद के लिए पूर्व विदेश सचिव शिवशंकर मेनन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पहली पसंद हैं लेकिन इस बारे में अंतिम फैसला राजनीतिक नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद अगले कुछ दिनों में लिया जाएगा।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "आतंरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने चिदंबरम को पूरी आजादी है। चिदंबरम जो बदलाव करना चाहते हैं, वह कर सकते हैं।"
हाल तक एनएसए के पद पर रहे एम. के. नारायणन को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह जनवरी 2005 से इस महत्वपूर्ण पद पर बने हुए थे। वह बाहरी और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मामलों सहित खुफिया तंत्र के बीच समायोजन का काम देखते थे।
अधिकारी ने कहा, "लेकिन इस जिम्मेदारी में बदलाव होना तय है।"
चिदंबरम ने अमेरिकी आंतरिक मंत्रालय की तरह आतंरिक सुरक्षा के प्रबंधन के लिए गृह मंत्रालय को पूरी तरह से जिम्मेदार बनाने के लिए तीन महत्वपूर्ण परिवर्तनों का प्रस्ताव रखने के साथ इस साल के अंत तक राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक केंद्र (एनसीटीसी) की स्थापना की बात कही थी।
गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि सभी खुफिया एजेंसियों को एक छत के नीचे लाया जाएगा और वे एनसीटीसी के प्रमुख को रिपोर्ट करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications