जेपी मॉर्गन को ज़बर्दस्त मुनाफ़ा

जेपी मॉर्गन को ज़बर्दस्त मुनाफ़ा

अमरीकी बैंक जेपी मॉर्गन चेज ने मंदी के साए से उबरते हुए बीते वर्ष की आख़िरी तिमाही में भारी मुनाफ़ा कमाया है. बैंक को अक्तूबर से दिसंबर 2009 की कारोबारी अवधि के दौरान तीन अरब तीस करोड़ डॉलर का लाभ हुआ है.

वर्ष 2008 के आख़िर में बैंक का मुनाफ़ा 70 करोड़ डॉलर रह गया था. तब वैश्विक वित्तीय संकट चरम पर था. जेपी मॉर्गन चेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वर्ष 2009 में उसे कुल 11 अरब डॉलर 70 करोड़ डॉलर का मुनाफ़ा हुआ.

बैंक को अन्य कंपनियों में निवेश से भारी फ़ायदा हुआ है. बैंक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेमी डिमोन ने इस नतीजे पर खुशी जताई है लेकिन कहा है कि प्रदर्शन और बेहतर हो सकता था. उनका कहना था, "हालांकि नतीजे दिखाते हैं कि हम आगे बढ़े हैं लेकिन ये क्षमता से कम है."

उन्होंने वित्तीय संकट से पार पाने और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए कर्मचारियों के योगदान की प्रशंसा की. शेयर बाज़ार में ये नतीजे निवेशकों की उम्मीदों से कम रहे जिसके कारण बैंक के शेयर भाव में दो फ़ीसदी की गिरावट आई. इसका असर अमरीकी शेयर बाज़ार के मुख्य सूचकांक डाउ जोंस पर भी पड़ा और इसमें सौ से ज़्यादा अंकों की गिरावट आई है. बैंक ने वर्ष 2009 के दौरान कर्मचारियों के वेतन और बोनस पर 27 अरब डॉलर खर्च किए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+