मुंबई हमलों में राणा का नाम भी शामिल

david Headlley
अमरीका में शिकागो की एक अदालत में डेविड कोलमैन हेडली के बाद तहाव्वुर राणा के ख़िलाफ़ भी मुंबई में हुए चरमपंथी हमलों का षडयंत्र रचने का आरोप लगाया गया है. 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए इस चरमपंथी हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी. इन दोनों लोगों के ख़िलाफ़ डेनमार्क के एक अख़बार पर हमले के षडयंत्र का भी आरोप पहले से ही लगा हुआ है.

इन दोनों के अलावा जिनको मुंबई हमलों के लिए आरोप लगाए गए हैं उनमें पाकिस्तान के चरमपंथी संगठन लश्करे तैबा के इलियास कश्मीरी और पाकिस्तानी सेना के रिटायर्ड मेजर अब्दुर रहमान हाशिम सईद का नाम भी है. राणा, इलियास और अब्दुर रहमान पर मुंबई हमलों के षडयंत्र का आरोप पहली बार लगाया गया है.

12 आरोप

डेविड कोलमैन हेडली और व्यावसायी तहाव्वुर हुसैन राणा पर कुल 12 आरोप लगाए गए हैं. इन दोनों को ही अमरीका में जाँच एजेंसियों ने गिरफ़्तार कर रखा है.

49 वर्षीय हेडली अमरीकी नागरिक हैं जबकि 49 वर्षीय राणा कनाडा के नागरिक हैं. गत दिसंबर में केंद्रीय जाँच एजेंसी (एफ़बीआई) ने अदालत से कहा था कि वह मामले की जाँच कर रही है. इस जाँच के बाद नए आरोप लगाए गए हैं.

पाकिस्तानी सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी अब्दुर रहमान और लश्करे तैबा के इलियास कश्मीरी पर आरोप हैं कि ये दोनों अल-क़ायदा के तीसरे नंबर के नेता शेख़ मुस्तफ़ा अबु अल-याज़िद से लगातार संपर्क में थे.

इलियास कश्मीरी का नाम पहली बार तब आया था, जब गत अक्तूबर में हेडली और राणा को गिरफ़्तार किया गया था, लेकिन उनके ख़िलाफ़ मुंबई हमलों में शामिल होने के आरोप पहली बार लगाए गए हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+