मीरा कुमार मामले में एफआईआर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के बिहार मामलों के प्रभारी जगदीश टाइटलर और बिहार राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज़ हुई है.
दोनों नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने राज्य इकाई के पदाधिकारियों की सूची में लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के नाम के आगे उनकी जाति का उल्लेख किया था.
यह एफआईआर गुरुवार की दोपहर दलित क्रांति मोर्चा के नेता विधानचंद्र राणा ने दायर किया. दोनों पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार रोकथाम क़ानून की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं.
राणा का आरोप है कि टाइटलर और शर्मा ने इस सूची में नेताओं के नामों के आगे उनकी जाति का उल्लेख किया जो एक संवैधानिक अपराध है.
यह सूची कथित रुप से अनिल शर्मा ने राज्य कांग्रेस की विभिन्न समितियों को जारी की थी जिसमें 64 स्थायी आमंत्रितों में मीरा कुमार का नाम भी था जिसके आगे उनकी जाति का उल्लेख था.
हालांकि शर्मा ने इस बात का खंडन किया है कि उन्होंने ऐसी कोई सूची जारी की थी.












Click it and Unblock the Notifications