डिग्रियों का ब्योरा अब ऑनलाइन होगा

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल ने मंगलवार को यह घोषणा करते हुए बताया कि शेयर मार्केट की तर्ज पर अब सभी छात्रों का डीमैट अकाउंट खुलवाया जाएगा। जिसके अंतर्गत प्रत्येक छात्र अपने अकाउंट-पासवर्ड के जरिए अपने शैक्षणिक दस्तावेज कहीं भी देख सकेगा।
फर्जी प्रमाण पत्र बनाना कठिन होगा
छात्रों के अकाउंट खुलने के बाद सभी छात्रों के सर्टिफिकेट नेट पर उपलब्ध होंगे। नौकरी हो या एडमीशन कागजी प्रमाण पत्रों को दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिब्बल ने बताया कि ऑनलाइन डाटाबेस होने से फर्जी प्रमाणपत्रों के गोरखधंधों पर नकेल कसी जा सकेगी। प्रवेश या नौकरी के लिए शैक्षणिक रिकॉर्ड नेट पर उपलबध रहेगा, जिससे संस्थान छात्रों के बारे में सही जानकारी हांसिल कर सकेंगे।
सिब्बल ने बताया कि डाटाबेस तैयार करने की जिम्मेदारी नेशनल सिक्यूरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) और सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विस इंडिया लिमिटेड (सीडीएसएल) में से किसी एक को दी जा सकती है। इस काम के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता आईआईटी-कानपुर के निदेशक संजय ढांढे करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications