हेती में शाक्तिशाली भूकंप, सूनामी की चेतावनी

कैरीबियाई देश हेती में 7.3 क्षमता का शाक्तिशाली भूकंप आया है जिससे वहाँ की राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस हिल गई और आसपास के क्षेत्रों में सूनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है.
इसमें क्यूबा, बहामास और डोमिनिक रिपब्लिक जैसे देश शामिल हैं.
हेती उत्तर अमरीकी महाद्वीप के कैरीबियाई क्षेत्र का एक छोटा सा देश है.
एक प्रत्यक्षदर्शी ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि एक अस्पताल और अन्य इमारतें गिर गईं और लोग सहायता के लिए चिल्ला रहे थे.
एक अमरीकी अधिकारी का कहना था कि पूरा आसमान धूल से पट गया था और उन्हें दूर से चिल्लाने की आवाज़ें सुनाईं दे रही थीं.












Click it and Unblock the Notifications