लगातार बढ़ रही हैं घुसपैठ की कोशिशें: एंटनी

राज्य के दौरे से लौटने के एक दिन बाद यहां एक संगोष्ठी के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में एंटनी ने बताया, "वर्ष 2009 में घुसपैठ में कमी आई थी लेकिन इसकी कोशिशें बढ़ी हैं। ये गंभीर मामला है..शत्रु सरहद पार है.. वह स्थिति को सामान्य होता नहीं देखना चाहता।"
उन्होंने कहा कि राज्य में स्थिति सामान्य होने के साथ घुसपैठ की कोशिशें बढ़ी हैं। एंटनी ने सुरक्षा बलों द्वारा सतर्कता बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया।
चरणबद्ध तरीके से हो कार्रवाई
एंटनी ने मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर की यात्रा के दौरान सेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर, रक्षा सचिव प्रदीप कुमार और मंत्रालय तथा राज्य सरकार के अन्य अधिकारियों के साथ राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से भेंट की थी।
एंटनी ने अपनी यात्रा के दौरान कहा था कि राज्य के हालात में सुधार के साथ अब समय आ गया है कि राज्य पुलिस को आतंकवाद से निपटने की ज्यादा जिम्मेदारी दी जाए। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी प्रदान करने के कार्य को पूरी तरह नियोजित और सहज एवं चरणबद्ध ढंग से किया जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications