आग में झुलसकर 3 बच्चों समेत 4 की मौत

पुलिस के अनुसार कररिया मुहल्ला निवासी कैलाश प्रसाद अपने दो पुत्र और एक पुत्री के साथ अपने घर के एक कमरे में सोए थे। रोशनी के लिए उन्होंने मोमबती जला रखी थी कि रात को अचानक मोमबती गिर गई और कमरे में आग लग गई।
आग से झुलस जाने के कारण कैलाश प्रसाद समेत उनके दो पुत्र शिवा और प्रिन्स तथा पुत्री पायल की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बाद में ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया।
इधर, सदर थाना के प्रभारी शशि भूषण सिंह ने बुधवार को बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications