म्ांत्री को धमकी देने वाला फोन भागलपुर का निकला
पटना, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण (पीएचईडी) मंत्री अश्विनी चौबे को परिवार सहित मार डालने की फोन पर मिली धमकी के मामले में पुलिस ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। पुलिस ने पता लगा लिया है कि पिछले दो दिनों से मंत्री को जिस फोन नंबर से धमकी मिल रही थी वह भागलपुर का है।
पुलिस के अनुसार मंत्री को मोबाइल नंबर 9525075766 से धमकी मिल रही थी और यह नंबर भागलपुर के किसी शोभाकांत मंडल के नाम से है। पुलिस का दावा है कि इसी नंबर से दो महीने पहले भागलपुर के बी़ एऩ कॉलेज के प्राचार्य डॉ़ मणिकांत चौधरी से भी 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी।
इधर, पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत विनायक ने बुधवार को बताया कि पटना की पुलिस की एक टीम भागलपुर भेजी जा रही है जो मंडल का पता लगाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों से मंत्री चौबे को फोन पर परिवार सहित मार डालने की धमकी दी जा रही थी। इस मामले की शिकायत पटना सचिवालय थाने में दर्ज कराई गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications