हैती ने लगाई मदद की गुहार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हैती के राजदूत रेमंड जोसेफ ने सीएनएन से बातचीत में कहा कि उन्होंने राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस में एक अधिकारी से संपर्क साधा है।
जोसेफ ने कहा कि भूकंप से बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। उन्होंने कहा, "इस वक्त मैं सिर्फ प्रार्थना और बेहतरी की उम्मीद कर सकता हूं।"
उनके इस बयान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि अमेरिका इस आपदा में हैती को मदद मुहैया कराने के लिए तैयार है।
ओबामा ने कहा, "हम स्थिति पर नजदीकी नजर बनाए हुए हैं और हैती के लोगों की मदद के लिए हम तैयार हैं।"
उधर, वेनेजुएला के विदेश मंत्री निकोलस माडुरो ने कहा कि राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज ने हैती के लिए तत्काल सहायता सामग्री और खोजी व बचाव दलों को भेजने का निर्देश दिया।
गौरतलब है कि हैती में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर सात की तीव्रता वाले भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस से 15 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications