उप्र में वांछित अपराधी मुठभेड़ में ढेर
जिले के तरवा थाना प्रभारी एस.बी.राय ने बुधवार को वहां संवाददाताओं को बताया कि सूचना के आधार पर मेहनगर इलाके में मंगलवार देर रात विशेष कार्रवाई बल(एसओजी) और पुलिस के संयुक्त दलों ने मोटरसाइकिल से जा रहे कमलेश सिंह की घेराबंदी की। करीब एक घंटे चली मुठभेड़ के बाद कमलेश सिंह व उसका साथी मारे गए। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में मारे गए दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।
पुलिस के मुताबिक कमलेश सिंह पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हत्या, अपहरण और लूट के करीब 20 मामले दर्ज थे। वैसे तो उसका गिरोह उत्तर प्रदेश में ही सक्रिय था लेकिन कमलेश का संबंध बिहार और उत्तराखंड के अपराधियों से भी था और उनके लिए वह आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था।
आजमगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के.के.त्रिपाठी ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि मुठभेड़ को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को 12 हजार रुपये का इनाम देने के साथ-साथ समय पूर्व पदोन्नति दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications