बिहार में शीतलहर से राहत नहीं

पटना, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में शीतलहर थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन आसमान पर हल्के बादल छाये रहे जिसकी वजह से लोग खिली धूप के लए तरस गए।

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान चार दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान है।

इसके पूर्व सात जनवरी इस मौसम का सबसे ठंडा दिन था जब पटना का न्यूनतम तापमान चार दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस मापा गया था।

इधर, राज्य में बुधवार को गया का न्यूनतम तापमान छह दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का चार दशमलव नौ डिग्री तथा भागलपुर का सात दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अनिमेश चन्द्रा ने बुधवार को बताया कि राज्य में पछुआ हवाएं चलने के कारण पूरा बिहार शीतलहर की चपेट में है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान के अंतर में भी काफी कमी आयी है इस कारण लोग दिनभर सर्दी महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे तक राज्य के मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है।

ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने सर्दी के कारण अगले रविवार तक के लिए सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों को बंद करने का निर्देश दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+