उप्र में बारिश ने बढ़ाई सर्दी

लखनऊ, 13 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में एक पखवारे से सर्दी का कहर जारी है। प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार देर रात हुई हल्की बारिश ने सर्दी का सितम और बढ़ा दिया है।

मौसम विभाग के मुताबिक बुंदेलखंड के झ्झांसी जिले में दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश व दूसरे क्षेत्रों में बारिश से पारा और गिरा गया है, जिससे शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से आस-पास दर्ज किया गया। वाराणसी में न्यूनतम तापमान गिरकर चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि राजधानी लखनऊ का न्यूनतम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बुधवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कई इलाकों में बारिश के आसार बने। अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है। गुप्ता ने कहा कि बूंदाबांदी से सर्दी बढ़ेगी।

कड़ाके सर्दी के मद्देनजर मुख्यमंत्री मायावती ने कक्षा आठ तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को आगामी 13 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने राज्य के सभी 71 जिलों के जिलाधिकारियों से कहा कि 312 तहसीलों के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+