मच्छर मारने की आसान मशीन
एमोरी युनिवर्सिटी ने मच्छर मारने की इजात की गई अपनी मशीन (प्रोकोपैक) के पेटेंट के लिए आवेदन किया है। प्रोकोपैक बैटरी से चलने वाला उपकरण है, जो जिंदा मच्छरों अपनी ओर खींच लेता है।
इस उपकरण का प्रयोगशाला में और बाहरी वातावरण में, दोनों जगह परीक्षण किया गया है। दोनों परीक्षणों में यह पूरी तरह खरा उतरा है। यहां तक कि सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के बैकपैक एस्पिरेटर (सीडीसी-बीपी) से भी।
अधिक दूर तक के मच्छरों को अपनी ओर खींचने के साथ ही यह उपकरण अपेक्षाकृत आकार में काफी छोटा, हल्का, सस्ता है और इसका निर्माण करना भी आसान है।
पर्यावरण विषय में डॉक्टोरेट की उपाधि प्राप्त और उपकरण के आविष्कारक गोनजालो वेजक्ेवज-प्रोकोपेक ने कहा कि इस मशाीन में बहुत संभावना है। यह न केवल ज्यादा से ज्यादा मच्छरों को मारती है, बल्कि यह मच्छरों की पारिस्थितिकी को भी बेहतर ढंग से समझ सकती है।
दुनिया में मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारी से मरने वालों की संख्या ज्यादा है। वेजक्ेवज-प्रोकोपेक को पूरा विश्वास है कि यह मशीन जीवन के लिए किफायती और ज्यादा कारगर साबित होगी।
अर्जेंटीना के एक निवासी ने बताया, "मैं विकासशील देश का रहने वाला हूं और मैं यह समझता हूं कि स्वास्थ्य तकनीकी मौजूद होने के बावजूद लोग पैसे के अभाव में उसे खरीद पाने में सक्षम नहीं होते।"
यह निष्कर्ष मेडिकल एंटोमोलॉजी नामक एक पत्र में प्रकाशित हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications