हैती में शक्तिशाली भूकंप, मकान ध्वस्त, सरकारी इमारतों को नुकसान (लीड-2)

समाचार एजेंसी डीपीए ने हैती के टेलीविजन चैनल हैतीपॉल के हवाले से खबर दी है, "नेशनल पैलेस और वित्त, श्रम, संचार तथा संस्कृति मंत्रालयों की इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है।"

पोर्ट-ओ-प्रिंस के बाहरी हिस्से में पेटियन विले इलाके में एक अस्पताल की इमारत ढह गई है। हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है। डोमिनिकल दूतावास के प्रवक्ता पॉस्टर वैस्कॉज ने बताया, "बहुत सी इमारते ढह गई हैं। लोगों अपने रिश्तेदारों को ढूंढ रहे हैं। हर तरफ अफरा-तफरी है। साइरन बज रहे हैं। लोग बदहवासी में इधर-उधर दौड़ रहे हैं।"

भूकंप की वजह से हैती का टेलीफोन संपर्क कट गया है।

भूकंप के बाद हैती, क्यूबा, बहामास और डोमिनिकन रिपब्लिक में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई।

भकंप का केंद्र हैती की राजधानी पोर्ट-आउ-प्रिंस से 15 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था। भूकंप के तत्काल बाद 5.9 और 5.5 तीव्रता वाले दो और झटके महसूस किए गए।

अमेरिका में हैती के राजदूत रेमंड एलिसाइड ने बताया कि भूकंप से भारी तबाही हुई है। उन्होंने कहा कि भूकंप के दौरान वह अपने घर लौट रहे थे। राजदूत ने कहा कि वाहन से उतरने के बाद उन्होंने देखा कि सड़क दोनों ओर मकान हिल रहे थे और जब एक पुल पर चढ़े तो वह भी बहुत तेजी से हिल रहा था।

गैर सरकारी संगठन 'सेव द चिल्ड्रेन' से जुड़े इयान रोजर्स ने भूकंप के कुछ देर बाद सीएनएन को बताया, "रात का समय है। लोग फंसे हुए हैं। यहां लोग बहुत बड़ी समस्या से घिर गए हैं।"

हैती की आबादी लगभग 90 लाख है। यहां लंबे समय से राजनीतिक संकट भी रहा है। भूकंप की खबर मिलते ही अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मदद की पेशकश की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+