देवास में पकड़ा गया तेंदुआ
देवास,13 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के देवास जिले में वन विभाग के दल ने एक आवासीय इलाके के करीब से एक तेंदुए को पकड़ा है। यह तेंदुआ जंगली इलाके से भटक कर आवासीय बस्ती की ओर आ गया था।
देवास क्षेत्र के वन संरक्षक संजय शुक्ला ने आईएएनएस को बताया कि मंगलवार को सोनकच्छ कस्बे के करीब एक तेंदुए के होने की खबर मिली। इसके बाद वन विभाग के दस्ते ने तेंदुए को पकड़ने का अभियान चलाया । काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया गया।
उन्होंने कहा कि इस तेंदुए की आयु लगभग एक वर्ष है और वह भटक कर आवासीय बस्ती में पहुंच गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications