बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की
एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों का समूह घुसपैठ की कोशिश में था। बीएसएफ के जवानों ने गोलीबारी करके उनके प्रयास को नाकाम कर दिया।
अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "पाकिस्तानी सीमा की ओर से गोलीबारी की गई। यह कह पाना मुश्किल है कि गोलीबारी पाक सुरक्षा बलों या फिर आतंकवादियों की ओर से की गई थी क्योंकि दृश्यता शून्य थी।"
अधिकारी ने कहा, "बुधवार सुबह चार बजे से गोलीबारी जारी रही।" हाल के महीनों में सीमापार से घुसपैठ का यह छठा प्रयास था।
घुसपैठ की यह कोशिश उस समय की गई जब रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी मंगलवार को जम्मू के दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने सुरक्षा बलों से सतर्कता बढ़ाने के लिए कहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications