उप्र में विधान परिषद की 32 सीटों की मतगणना शुरू
चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रतापगढ़ निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना 12 बजे से होगी। यहां पर आयोग ने मतदान के लिए वंचित कर दिये गए चार नामित सदस्यों को भी मतदान करने की अनुमित दे दी। इन नामित सदस्यों के मतदान के बाद मतगणना कराई जाएगी। इस तरह से आज 33 सीटों की मतगणना होगी।
अलीगढ़, मेरठ और बुलंदशहर निर्वाचन क्षेत्रों में मतों की गिनती गुरूवार को होगी क्योंकि आयोग ने यहां पांच मतदान केंद्रो पर वीडियोग्राफी के दौरान गड़बड़ियां सामने आने पर पुनर्मतदान के आदेश दिए हैं। पांचों बूथों पर आज मतदान हो रहा है।
राज्य में 35 स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्रों की 36 विधान परिषद सीटों के लिए गत सात जनवरी को हुए मतदान में करीब 90 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। करीब एक लाख, 33 हजार मतदाताओं ने 193 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मत पेटियों में बंद किया। विधान परिषद के इन चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बजाए मत पत्रों का इस्तेमाल किया गया।
इस चुनाव में सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सभी 36 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। समाजवादी पार्टी (सपा) ने 32, भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने 23 और कांग्रेस ने 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications