राजस्थान में 60 लाख यूनिट बिजली की कमी
सूत्रों ने बताया कि बुधवार को गिराल बिजली घर की पहली और दूसरी यूनिट और मध्यप्रदेश स्थित सिंगरौली की सातवीं यूनिट में बुधवार को तकनीकी वजह से उत्पादन रोक देना पड़ा है। इन तीनों परियोजनाओं से प्रदेश को रोजाना करीब साठ लाख यूनिट बिजली मिलती थी। जो एकाएक बंद हो गई।
उधर धौलपुर बिजलीघर की एक यूनिट को भी आज डाउन किया गया। सर्दी को देखते हुए राज्य में फिलहाल 1350 लाख यूनिट बिजली की रोजाना जरूरत है। लेकिन आपूर्ति केवल 1250यूनिट हो रही है। जयपुर विद्युत वितरण कम्पनी के अध्यक्ष जीएस गुप्ता ने कहा कि कुछ जगहों पर जरूरत पड़ने पर कटौती करनी पड़ सकती है। उन्होंने एक दो दिन में स्थिति में सुधार होने की उम्मीद जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications