शेयर बाजारों में तेजी का रुख
मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी का रुख का देखा गया।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' गिरावट के साथ 17,368.03 पर खुला लेकिन सुबह 10.15 बजे यह तेजी के रुख के साथ 17,439.45 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स मंगलवार को 17,422.51पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' वृद्धि के साथ 5,212.60 पर खुला। लगभग इसी समय यह भी 5,214.25 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी मंगलवार को 5,210.40 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications