विधान परिषद चुनावों में बसपा का परचम लहराया (लीड-2)

राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि बुधवार को 33 सीटों की मतगणना के बाद आए नतीजों के अनुसार बसपा को 31 सीटें प्राप्त हुई हैं। कांग्रेस को रायबरेली सीट पर जीत हासिल हुई है, जबिक सपा ने प्रतापगढ़ सीट पर जीत दर्ज की है।

राज्य विधान परिषद के लिए हुए चुनाव में बसपा ने सभी 36 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। इसके अलावा सपा ने 32, भाजपा ने 23 और कांग्रेस ने 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे।

राज्य में विधान परिषद की 36 सीटों के लिए सात जनवरी को मतदान हुआ था। जिन 31 सीटों पर बसपा ने जीत दर्ज की उनमें सीतापुर, खीरी, बहराइच, बाराबंकी, हरदोई, बदायूं, सुल्तानपुर, गोण्डा, फैजाबाद, देविरया, जौनपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, गाजीपुर, बांदा-हमीरपुर, झांसी-जालौन-ललितपुर, कानपुर-फतेहपुर, इटावा-फरूखाबाद, आगरा-फिरोजाबाद, मथुरा-एटा-मैनपुरी, आजमगढ़-मऊ, रामपुर-बरेली, पीलीभीत-शाहजहांपुर, मुरादाबाद-बिजनौर, बस्ती-सिद्धार्थनगर, मिर्जापुर-सोनभद्र, गोरखपुर-महराजगंज, बलिया, लखनऊ-उन्नाव, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर शामिल हैं। मथुरा-एटा-मैनपुरी प्राधिकार क्षेत्र से दो प्रतिनिधि चुने जाते हैं।

जिन तीन सीटों के लिए मतगणना गुरुवार को होनी है, उनमें अलीगढ़, मेरठ और बुलंदशहर शामिल हैं। इन क्षेत्रों के पांच मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी होने की बात सामने आई थी। उसके बाद चुनाव आयोग ने वहां पुनर्मतदान के आदेश दिए थे। इन सीटों पर बुधवार शाम पांच बजे तक मतदान हुआ है।

इससे पहले 32 सीटों के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार सुबह आठ बजे शुरू हुई, जबकि प्रतापगढ़ सीट के लिए मतगणना 12 बजे प्रारंभ हो पाई। आयोग ने वहां मतदान से वंचित कर दिए गए चार नामित सदस्यों को भी मतदान की अनुमित दे दी थी। इन नामित सदस्यों के मतदान के बाद मतगणना कराई गई। इस तरह बुधवार को 33 सीटों की मतगणना का काम पूरा हो पाया।

विधान परिषद की 36 सीटों के लिए हुए मतदान में लगभग 90 फीसदी मतदाताओं ने हिस्सा लिया, यानी लगभग एक लाख 33 हजार मतदाताओं ने मतदान किया। इस चुनाव में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के बदले मत पत्रों का इस्तेमाल किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+