चीन को पारदर्शी होने की जरूरत : दलाई लामा
भुवनेश्वर, 13 जनवरी (आईएएनएस)। तिब्बतियों के सर्वोच्च धर्मगुरु दलाई लामा ने बुधवार को कहा है कि भारत के साथ बेहतर रिश्तों के लिए चीन को अधिक पारदर्शी होना चाहिए।
उड़ीसा के गजपति जिले में बसाई गई तिब्बती बस्ती के अपने दौरे के बाद दलाई लामा ने कहा, "चीन, भारत जितना पारदर्शी नहीं है। भारत और चीन के बीच बेहतर रिश्ते बनाने के लिए चीन को और पारदर्शी होना चाहिए।"
दलाई लामा ने कहा, "भारत और चीन दुनिया में अति लोकप्रिय देश हैं। भारत पारदर्शी है। यहां लोकतंत्र है। लेकिन दूसरी ओर चीन पारदर्शी नहीं है। उसे नई दिल्ली के साथ अच्छे रिश्ते बनाने के लिए अधिक पारदर्शी होना चाहिए।"
दलाई लामा ने कहा कि पारदर्शिता से दोनों देशों के बीच दुश्मनी समाप्त होगी और उनके बीच आपसी विश्वास बढ़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications