कश्मीर गोलीबारी में 2 जवान घायल
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुलगाम के तंगमार्ग वतु गांव में एक घर को राष्ट्रीय राइफल्स और स्थानीय पुलिस दल ने पूरी तरह से घेर लिया था। गोलीबारी श्रीनगर शहर से 64 किमी दूर हो रही थी ।
उन्होंने बताया कि जब आतंकवादियों को समर्पण करने के लिए कहा गया तो उन लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिससे राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस के एक-एक जवान घायल हो गए।
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद जवानों ने घर को घेर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications