अमेरिका में अर्जेटीना के सेंट्रल बैंक के खातों पर रोक
ब्यूनस आयर्स, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका की एक अदालत ने मंगलवार को अर्जेटीना के सेंट्रल बैंक के खातों पर रोक लगा दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अर्जेटीना के वित्त मंत्री अमाडो बॉडो ने संवाददाताओं को बताया कि न्यूयार्क के संघीय न्यायधीश थॉमस ग्रिएसा ने खातों पर रोक लगाई।
उन्होंने कहा कि इस रोक से 17 लाख डॉलर की राशि के स्थानांतरण पर असर पड़ा है हालांकि यह राशि 1.5 करोड़ डॉलर भी हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications