हैती में शक्तिशाली भूकंप
वाशिंगटन, 13 जनवरी (आईएएनएस)। कैरेबियाई देश हैती में मंगलवार को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर सात मापी गई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक भूकंप के बाद हैती, क्यूबा, बहामास और डोमिनिकन रिपब्लिक में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई।
भकंप का केंद्र हैती की राजधानी पोर्ट-आउ-प्रिंस से 15 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था। इसमें जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications