नेयाज अहमद होंगे झारखण्ड के नए पुलिस प्रमुख
राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार नेयाज अहमद को 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी वी.डी.राम के स्थान पर नियुक्त किया गया है। राम को गृह और अग्निशमन सेवा का महानिदेशक (डीजी) बनाया गया है।
नेयाज अहमद के पास झारखण्ड पुलिस महानिदेशक के अलावा सतर्कता विभाग के महानिदेशक (डीजी) का पद भी रहेगा।
इससे पहले नेयाज अहमद राज्य सतर्कता विभाग के महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। इस दौरान सतर्कता विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और तीन पूर्व मंत्रियों एनोस इक्का, हरिनारायण राय और कमलेश सिंह को गिरफ्तार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications