फ्रांसीसी राष्ट्रपति सरकोजी दादा बने
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सरकारी प्रवक्ता लक चैटल ने बुधवार को कहा कि सरकोजी के 23 वर्षीय बेटे जीन सरकोजी की पत्नी ने एक पुत्र को जन्म दिया है। सरकोजी ने अपने कैबिनेट को बताया है कि इस खबर को सुनकर वह बहुत खुश हैं।
सरकोजी की इस नई पीढ़ी के नाम का पता अभी नहीं चल पाया है। शिशु ने अपने नियत समय से एक सप्ताह पहले ही इस दुनिया में कदम रख दिया है।
जीन सरकोजी की शादी जेसिका सिबौन-डैर्टी से हुआ है। वह फ्रांस की सबसे बड़ी खुदरा कंपनी, डैर्टी की उत्तराधिकारी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications