मारुति सभी मॉडलों की कीमत बढ़ाएगी
बहुउद्देशीय मॉडल 'एको' को लांच करने के मौके पर कंपनी वाणिज्यिक व्यापार प्रमुख (पूर्वी भारत) एस. एन. बर्मन ने कहा, "जरूरी वस्तुओं विशेषकर स्टील और तांबा की कीमतों में वृद्धि के कारण दामों में वृद्धि करनी पड़ेगी।"
तांबा और स्टील के दामों में 50 फीसदी तक की वृद्धि का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कारों की कीमतों में वृद्धि की घोषणा अगले कुछ सप्ताहों में की जाएगी।
उन्होंने कीमतों में कितनी वृद्धि होगी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी लेकिन पिछले वर्ष जनवरी में कंपनी ने इसमें एक से दो फीसदी की वृद्धि की थी।
'एको' कार में 1200 सीसी का इंजन लगा हुआ है और यह 'भारत स्टैज 4' मानक युक्त है। सरकार ने देश में प्रदूषण रोकने के लिए इस मानक को लागू किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications