कुंभ मेला : हरिद्वार में 80 फीसदी निर्माण कार्य पूरा

हरिद्वार, 13 जनवरी (आईएएनएस)। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की सरकार ने कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार और ऋषिकेश को आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 545.97 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी थी। इसमें से 80 फीसदी कार्यो को पूरा कर लिया गया है। कुंभ मेला 14 जनवरी से शुरू हो रहा है।

मेला शुरू होने से पूर्व हर की पौड़ी में पत्रकारों से बातचीत में राज्य के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा, "हमने हरिद्वारा को दुनिया के सामने एक सबसे बड़े आध्यात्मिक शहर के रूप में पेश करने के लिए मेले को एक सांस्कृतिक उत्सव के रूप में पेश करने का फैसला किया है।"

पोखरियाल ने कहा, "ऐसे बड़े आयोजन के लिए इस शहर को तैयार करने में हमें निजी क्षेत्र के साथ-साथ केंद्र सरकार का भी सहयोग मिला। हमने प्रस्तावित 80 फीसदी आधारभूत संरचनाओं को पूरा कर लिया है और 20 प्रतिशत को पूरा किया जाना बाकी है।"

नई आधारभूत सुविधाओं में आधुनिक कार पार्किं ग, पैदल पुल और हर की पौड़ी के आसपास सड़कों का नेटवर्क शामिल है।

मंदिरों के इस शहर में नए होटलों, डामर की नई सड़कों आदि का निर्माण किया गया है।

इस साल 14 अप्रैल तक चलने वाले इस मेले में करीब सात करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने अनुसार अतिरिक्त पर्यटन सुविधाओं का विकास कर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने का यह उपयुक्त समय है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+