टीआरएस ने जूनियर एनटीआर की फिल्म का प्रदर्शन रोका

टीआरएस की सांस्कृतिक शाखा 'तेलंगाना जागृति' ने फिल्म का बाहिष्कार किया। टीआरएस के कार्यकर्ताओं ने कुछ शहरों में फिल्म के प्रदर्शन को रोक दिया। फिल्म बुधवार को पूरे आंध्र प्रदेश में प्रदर्शित होनी थी।

निजामाबाद और नलगोंडा जिले के कुछ सिनेमाघरों में टीआरएस के दर्जनों कार्यकर्ताओं को फिल्म का प्रदर्शन रोके जाने की कोशिश करने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

करीमनगर, मेडक, आदिलाबाद और महबूब नगर जिले में फिल्म प्रदर्शन रोका गया। 'जय तेलंगाना' का नारा लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने सिनेमाघरों पर हमला किया और फिल्म के पोस्टरों को जलाने की कोशिश की । विरोध को देखते हुए अनेक सिनेमाघरों ने पहले ही फिल्म का प्रदर्शन स्थगित कर दिया था।

फिल्म के निर्माता द्वारा अलग तेलंगाना राज्य बनाने का विरोध जताने पर तेलंगाना जागृति और टीआरएस प्रमुख के.चंद्रशेखर राव की बेटी के.कविता ने फिल्म के बहिष्कार का आह्वान किया था।

सिनेमाघरों की सुरक्षा को लेकर फिल्म निर्माता के अदालत में जाने के बाद पुलिस महानिदेशक आर.आर. गिरीश कुमार को मंगलवार को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के समक्ष सिनेमाघरों को पूर्ण सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन देना पड़ा था।

फिल्म निर्माता और तेलुगू देशम पार्टी के नेता कोडाली वेंकटेश्वर राव उर्फ नानी और वी. वामसी मोहन पर कविता ने आरोप लगाया था वे आंध्र प्रदेश के विभाजन के खिलाफ जारी आन्दोलन का समर्थन कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+