गडकरी ने कहा, तीन महीने में दिल्ली में भाजपा की तस्वीर बदल दूंगा

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा है कि वह अगले तीन महीनों के भीतर पार्टी की दिल्ली इकाई का कायाकल्प कर देंगे।

दिल्ली के विधायकों द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद गडकरी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "हम पार्टी विद डिफरेंस हैं। तीन महीनों के भीतर आप पार्टी की दिल्ली इकाई में बदलाव देखेंगे।" गडकरी ने इन विधायकों के साथ तकरीबन एक घंटे बातचीत की। दिल्ली में भाजपा के 24 विधायक हैं।

बैठक के बाद एक विधायक ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "उन्होंने विधायकों से कहा है कि वह जनता के बीच जाकर काम करें और विकास पर ध्यान केंद्रित करें।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+