मध्य प्रदेश में महंगाई के खिलाफ 15 जनवरी से भाजपा का आंदोलन

भाजपा कार्यालय में बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में तोमर ने कहा कि बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है मगर वह अपनी जिम्मेदारी को भूल कर राज्य सरकारों को इसके लिए दोषी ठहरा रही है। इतना ही नहीं केंद्र सरकार के मंत्रियों द्वारा की जा रही गैरजिम्मेदाराना बयानबाजी से भी आम आदमी क्षुब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक चुनाव दिसंबर में होने थे मगर नगरीय निकाय और पंचायत स्तर के चुनाव होने के कारण केंद्रीय संगठन की सहमति से समय में बदलाव किया गया है। अब 30 जनवरी से संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अपनी नातिन की हत्या के आरोप में जेल में बंद अशोक वीर विक्रम सिंह उर्फ भैया राजा के संदर्भ में नरेंद्र सिंह तोमर ने स्पष्ट किया कि वे उनकी पार्टी के सदस्य नहीं है मगर उनकी पत्नी और विधायक आशा रानी के संदर्भ में पार्टी में विचार चल रहा है। मालूम हो कि आशारानी पर नौकरानी तिजी बाई का अपहरण तथा आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+