प्रधानमंत्री तमिलनाडु विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन करेंगे
चेन्नई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 13 मार्च को तमिलनाडु विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री एम.करुणानिधि को नौ जनवरी को लिखे एक पत्र में प्रधानमंत्री ने कहा है कि उनका कार्यालय राज्य सरकार के साथ परामर्श कर कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय कर लेगा।
करुणानिधि ने नए विधानसभा भवन के उद्घाटन के लिए सिंह को 30 दिसंबर को आमंत्रित किया था ताकि विधानसभा का बजट सत्र नए भवन में बुलाया जा सके। विधानसभा की नई इमारत शहर के मध्य स्थित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications