गडकरी ने उत्तर प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई
नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में पार्टी को पुनर्जीवित करने के लिए रणनीति बनाने बाबत इसी महीने प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है।
सूत्रों के मुताबिक यह बैठक चालू महीने के तीसरे सप्ताह में होगी। बैठक कहां होगी यह अभी तक तय नहीं हुआ है।
पार्टी नेताओं का कहना है कि गडकरी ने उत्तर प्रदेश में पार्टी के खोए जनाधार को लौटाने की ठानी है और वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य में रखकर वह रणनीति बनाने में जुटे हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा राज्य में चौथे स्थान पर पहुंच गई थी। उसे महज 10 सीटें ही मिली थी जबकि 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में वह 51 सीटों पर सिमट कर रह गई थी।
सूत्रों का कहना है कि गडकरी जल्द ही उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications