विशेष हस्तियों के अंदाज में पेश हुए सलाही दंपति के डिजाइनर
विगत 24 नवंबर को व्हाइट हाउस में आयोजित समारोह में बिन बुलाए पहुंचने वाले मिशेल और तारिक सलाही सुर्खियों में छा गए थे। उन्होंने इस समारोह में ओबामा और मनमोहन सिंह से हाथ तो मिलाया ही कई अन्य हस्तियों के साथ फोटो भी खिंचाईं थीं।
मंगलवार सुबह संघीय अदालत में पहुंचे सलाही दंपतियों के डिजाइनरों की गवाही भी कम नाटकीय नहीं थी।
जॉर्जटाउन के मेकअप कलाकार इरविन गोमेज, हेयर डिजाइनर पेग्गी इओकिम और जेम्स पैकर्ड गोमेज अपने वकील डेविड टोबिन के साथ अदालत में पहुंचे थे। अदालत परिसर में पहुंचे इन गवाहों का कैमरामैन और रिपोर्टरों ने कुछ इस अंदाज में स्वागत किया जैसे वे यहां किसी समारोह में पहुंचे हों।
करीब एक घंटे तक चली गवाही के बाद अदालत से बाहर आए डिजाइनरों ने मीडिया से बहुत संक्षिप्त बात की और अदालत को दिए बयान के विषय में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
उनके वकील टोबिन ने बताया कि डिजाइनरों ने अदालत के सामने ईमानदारी से गवाही दी थी लेकिन वह इसकी जानकारी नहीं दे सकते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications