पढ़ाई के दबाव से मौत को गले लगा रहे हैं किशोर
समाचार एजेंसी डीपीए ने रिपोर्ट के हवाले से कहा कि यहां वर्ष 2006 के दौरान 14 किशोरों ने खुदकुशी की जिनमें से 10 किशोरों ने इस वजह से खुदकुशी की उनके ऊपर स्कूली शिक्षा का दबाव था या किसी से दिल टूटा था। अधिकतर किशोरों ने ऊंची इमारतों से कूद कर खुदकुशी करने का तरीका अपनाया।
किशोरों की मौतों का अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित की गई थी। जिसने यह रिपोर्ट सौंपी है।
रिपोर्ट के मुताबिक हांगकांग में 2006 के दौरान कुल 107 बच्चों की मौत हुई, जिनमें से 61 प्राकृतिक कारणों से, 20 दुर्घटनाओं से, 14 खुदकुशी और 12 किशोरों की मौत अज्ञात कारणों से हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications