सहाराकर्मी की हत्या कर 9 लाख लूटे

वैशाली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को अज्ञात अपराधियों ने एक सहाराकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके पास से नौ लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार सहारा इंडिया की भगवानपुर शाखा में काम कर रहे प्रवीण कुमार बुधवार को अपनी कार्यालय से नौ लाख रुपये लेकर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने जा रहे थे। इस बीच रहसा गांव के नजदीक एक पुल के समीप खड़े तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक कर पहले रुपयों से भरा बैग लूटा और फिर उन्हें गोली मार दी।

पुलिस ने बताया कि प्रवीण कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हाजीपुर के पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार ने बताया, "पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+