कृष्णा ने कुरैशी से 26/11 मामले की जांच में तेजी लाने को कहा
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक कृष्णा और कुरैशी ने पाकिस्तान में 26/11 हमलों के कुछ आरोपियों की चल रही सुनवाई से संबंधित मामलों की समीक्षा की। ज्ञात हो कि इस हमले में 166 भारतीय और विदेशी नागरिकों की मौत हुई थी।
बयान में कहा गया कि कृष्णा ने कुरैशी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी और साथ ही 26/11 के दोषियों को सजा दिलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कृष्णा ने कहा कि भारत को इस सुनवाई से संबंधित जानकारियां लगातार दी जानी चाहिए।
सीमा पार से बढ़ती आतंकवादी गतिविधियों के मद्देनजर उन्होंने भारत की चिंता से भी पाकिस्तान को अवगत कराया तथा कहा कि पाकिस्तान को अपनी सरजमीं से भारत के खिलाफ चलाई जा रही गतिविधियोंको समाप्त करने के लिए वहां मौजूद आतंकवादी ढांचों को नष्ट करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
कृष्णा ने हाल ही पाकिस्तान द्वारा 100 मछुआरों को रिहा किए गए जाने के लिए कुरैशी को धन्यवाद दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications