विधान परिषद चुनाव में बसपा की भारी जीत (लीड-1)

लखनऊ, 13 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी(बसपा) ने विधान परिषद चुनाव में भारी जीत दर्ज की है। घोषित 33 सीटों के नतीजों में से बसपा ने 31 सीटें जीत ली है। विपक्षी दलों में समाजवादी पार्टी(सपा) और कांग्रेस को एक-एक सीटें मिली हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का तो खाता भी नहीं खुल पाया। बाकी बची तीन सीटों के लिए मतगणना गुरूवार को होगी।

राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि बुधवार को 33 सीटों की मतगणना के बाद आए नतीजों के अनुसार बसपा को 31 सीटें प्राप्त हुई हैं। कांग्रेस को रायबरेली सीट पर जीत हासिल हुई है, जबकि सपा ने प्रतापगढ़ सीट पर जीत दर्ज कराई है।

राज्य विधान परिषद के लिए हुए चुनाव में बसपा ने सभी 36 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। इसके अलावा सपा ने 32, भाजपा ने 23 और कांग्रेस ने 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे।

चुनाव आयोग की तरफ से अभी नतीजों की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि देर शाम मीडिया को नतीजों की औपचारिक जानकारी दे दी जाएगी।

राज्य में विधान परिषद की 36 सीटों के लिए सात जनवरी को मतदान हुआ था।

जिन तीन सीटों के लिए मतगणना गुरुवार को होनी है, उनमें अलीगढ़, मेरठ और बुलंदशहर शामिल हैं। इन क्षेत्रों के पांच मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी होने की बात सामने आई थी। उसके बाद चुनाव आयोग ने वहां पुनर्मतदान के आदेश दिए थे। इन सीटों पर बुधवार शाम पांच बजे तक मतदान हुआ है।

इससे पहले 32 सीटों के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार सुबह आठ बजे शुरू हुई, जबिक प्रतापगढ़ सीट के लिए मतगणना 12 बजे प्रारंभ हो पाई। आयोग ने वहां मतदान से वंचित कर दिए गए चार नामित सदस्यों को भी मतदान की अनुमति दे दी थी। इन नामित सदस्यों के मतदान के बाद मतगणना कराई गई। इस तरह बुधवार को 33 सीटों की मतगणना का काम पूरा हो पाया।

विधान परिषद की 36 सीटों के लिए हुए मतदान में लगभग 90 फीसदी मतदाताओं ने हिस्सा लिया, यानी लगभग एक लाख 33 हजार मतदाताओं ने मतदान किया। इस चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के बदले मत पेटियों और मत पत्रों का इस्तेमाल किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+