मलेशिया में 39,000 अवैध भारतीय प्रवासी !
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक ने कहा है कि मुल्क में ज्यादातर लापता भातीय चेन्नई के हैं। अधिकारियों के लिए अप्रवासियों की यह संख्या चिंता का विषय है।
सरकारी न्यूज एजेंसी बेरनामा ने नजीब के हवाले से बताया है, "हम नहीं जानते कि ये लोग फिलहाल कहां है। शायद मलेशिया की आर्थिक रूप से खराब हालत के लिए यह भी एक कारण हो सकता है।"
उन्होंने कहा, "भारतीयों के लिए पर्यटक के तौर पर मलेशिया की यात्रा बहुत सरल है। यह बहुत ही उदार व्यवस्था है। हम उनका स्वागत करते हैं।"
उन्होंने बताया कि 19 जनवरी से शुरू हो रही उनकी तीन दिवसीय भारत यात्रा के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।
मलेशिया में हजारों की संख्या में विदेशी मजदूर काम करते हैं जिनमें से ज्यादातर पड़ोसी देश इंडोनेशिया, फिलीपींस और भारत के निवासी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications