सुरक्षा को लेकर केंद्र के सवालों पर खामोश है गोवा
पणजी, 13 जनवरी (आईएएनएस)। गोवा में हिंसा की अप्रत्याशित घटनाएं होने का अंदेशा जताने वाली गोवा सरकार ने सुरक्षा परिदृश्य को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पूछे गए सवालों पर अभी तक खामोशी नहीं तोड़ी है। कें द्र द्वारा दो बार याद दिलाए जाने के बावजूद गोवा ने जवाब नहीं भेजा है।
गृह मंत्रालय ने 10 नवंबर को गोवा को सुरक्षा परिदृश्य से जुड़ी प्रश्नावली भेजी थी। इसमें संभावित हमलों की जानकारी, इन खतरों से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का विवरण और कें द्र से जरूरी मदद के स्वरूप के बारे में पूछा गया था। इस प्रश्नावली में तटीय सुरक्षा और विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा से जुड़े सवालों को प्रमुखता से शामिल किया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक राज्य गृह विभाग के अधिकारी इस मसले पर विचार विमर्श के लिए अधिकारियों की बैठक भी बुलाने में असमर्थ हैं। एक अधिकारी ने कहा, "हमें केंद्र से दो स्मरण पत्र मिल चुके हैं। केंद्र के सवालों का उत्तर सुरक्षा पर मुख्यमंत्रियों की बैठक से पहले भेजा जाना चाहिए, पर अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है।" मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन की अध्यक्षता गृह मंत्री पी. चिदंबरम करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications