प्रत्यर्पण संधि पर भारत और बांग्लादेश के बीच मंथन जारी : हसीना
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच हुए तीन नए सुरक्षा समझौतों के मद्देनजर आतंकवाद विरोधी सहयोग का दायरा और बढ़ाए जाने की जरूरत है। उन्होंने अपने चार दिवसीय भारत दौरे के अंतिम दिन संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, "आतंकवाद खत्म करने के लिए हम आपसी सहयोग बढ़ाना चाहते हैं। हम सहयोग के लिए किसी भी हद तक कदम आगे बढ़ाने को तैयार हैं।"
उन्होंने कहा, "दोनों देशों को आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ा होने की जरूरत है। साथ-साथ हम एक प्रत्यर्पण संधि पर भी बातचीत को आगे बढ़ा रहे हैं।"
हसीना ने प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह को दिया गया अपना यह आश्वासन दोहराया कि उनकी सरकार बांग्लादेशी सरजमीं का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों के लिए नहीं होने देगी। भारत और बांग्लादेश ने सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी मुहिम के मसलों पर सहयोग बढ़ाने के लिए सोमवार को तीन नए समझौते किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications