शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 87 अंक उछला (राउंडअप)
इससे पहले बुधवार सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 54.48 अंकों की गिरावट के साथ 17368.03 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,528.31 के उच्चतम और 17,276.46 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 2.20 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 5212.60 पर खुला। निफ्टी ने 5239.20 के उच्चतम और 5169.55 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉल कैप सूचकांकों में बढ़त देखी गई। मिडकैप 41.53 अंकों की बढ़त के साथ 6969.84 पर और स्मॉल कैप 75.37 अंकों की वृद्धि के साथ 8829.05 पर बंद हुआ।
बीएसई में सूचना प्रौद्योगिकी सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.84 फीसदी का उछाल आया जबकि ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.66 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। ऑटो के अलावा बैंकिंग, दैनिक उपयोग की उपभोक्ता वस्तु सेक्टर और पूंजीगत वस्तु सेक्टर में गिरावट का रुख था। सूचना प्रौद्योगिकी के अलावा प्रौद्योगिकी, धातु और स्वास्थ्य सेक्टर के शेयर में तेज वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में 1692 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1195 कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया। 82 कंपनियों के शेयर मूल्यों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications