वास्तु दोष के कारण नए आवास में नहीं जाएंगे शिबू सोरेन!

सोरेन रांची के मोराबादी मैदान के पास स्थित एक सरकारी आवास में रह रहे हैं। उनके मोराबादी आवास में जीर्णोद्धार व निर्माण कार्य जारी है।

सोरेन से जब संवाददाताओं ने पूछा कि वह अपने नए आवास में क्यों नहीं जा रहे हैं, तो सोरेन ने कहा, "यह भी मुख्यमंत्री का आवास है और वह भी मुख्यमंत्री आवास है। ऐसे में एक आवास से दूसरे आवास में जाने का क्या मतलब?"

जब उनसे पूछा गया कि इसके पीछे कोई वास्तु की समस्या तो नहीं है, इस पर सोरेन ने कहा, "मैं इस तरह के विषयों में विश्वास नहीं करता।"

लेकिन वास्तुकारों के अनुसार कांके मार्ग पर स्थित मुख्यमंत्री का सरकारी आवास वास्तु के लिहाज से अनुकूल नहीं है। पिछले रिकॉर्ड इस बात का संकेत करते हैं कि जो भी मुख्यमंत्री उसमें रहने गया, वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया। सभी मुख्यमंत्रियों को अपमानजनक स्थिति में अपने पद से हटना पड़ा था।

राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को मार्च 2003 में गठबंधन के सहयोगियों के बगावत के बाद पद से हटना पड़ा था। अर्जुन मुंडा को भी निर्दलीय विधायकों की बगावत के बाद सितंबर 2006 में मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। तीसरे मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को अगस्त 2008 में कुर्सी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। स्वयं शिबू सोरेन को भी मुख्यमंत्री आवास में जाने के बाद पिछले वर्ष तामड़ विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में पराजय का मुह देखना पड़ा था। परिणामस्वरूप जनवरी महीने में उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटना पड़ा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+