सज्जन के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल (लीड-1)
नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े दो मामलों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद सज्जन कुमार के खिलाफ बुधवार को आरोप पत्र दाखिल किया।
स्थानीय तीस हजारी अदालत में मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कावेरी बावेजा के समक्ष यह आरोप पत्र दाखिल किया गया। यह पहला मौका है जब सीबीआई ने कुमार को आरोपी बनाया है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के उपराज्यपाल तेजेंदर खन्ना ने पिछले दिनों 84 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में कुमार के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। कुमार पर वर्ष 84 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में भड़के सिख विरोधी दंगों के दौरान भीड़ को उकसाने सहित कई अन्य आरोप हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications