चीन की हिरासत में बंद भारतीयों से भारतीय अधिकारियों ने संपर्क किया
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास के एक अधिकारी और शेनजेन शहर में भारतीय वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी ने हिरासत में लिए गए सभी 21 भारतीयों से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने इन लोगों से उन परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली जिनमें उन्हें पकड़ा गया था।
सूत्रों के अनुसार अधिकारी अब इस बात का फैसला करेंगे कि इन सभी भारतीयों को दूतावास से किसी तरह की कानूनी सहायता की जरूरत तो नहीं है।
गौरतलब है कि विगत आठ जनवरी को शेनजेन के तस्करी विरोधी ब्यूरो ने हांगकांग से अवैध ढंग से हीरे लाने के आरोप में इन 21 लोगों हिरासत में लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications